फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
साजिश के तहत हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और साजिश के तहत हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के भरतपुर निवासी महमूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वकीला की शादी पांच दिसंबर 2023 को जैमत नूंह निवासी नासिर के साथ की थी। वर्तमान में परिवार गौंछी में किराये पर रह रहा था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति नासिर, देवर बुरहान, अबरार, सास कमाली, ससुर तययुब और तीन चचिया ससुर अरशद, सोयब व समीम दहेज में कार की मांग को लेकर वकीला के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, 27 जनवरी की सुबह करीब चार बजे वकीला ने फोन कर पिता से कहा था, पापा, ये मुझे जान से मारना चाहते हैं, आप जल्दी आ जाओ। इसके करीब एक घंटे बाद ही परिजनों को वकीला की मौत की सूचना मिली। मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी एएसआई दिनेश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की शवग्रह में रखवाया है। मृतका के पिता की शिकायत पर बीएनएस की धाराओं के तहत पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें