फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाजपा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भाजपा सूरजकुंड मंडल की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद कश्यप ने की व मेयर प्रवीण जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं मंडल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

मंडल कार्यकारिणी सदस्य जेपी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी राजनीतिक विषयों एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया है। बैठक दो सत्रों में संपन्न हुई । प्रथम सत्र में राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी ने पंच परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज के वैमनस्य, ऊंच नीच, जात-पात की खाई को कम करने सहित स्वदेशी, लोकल फॉर वोकल जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे।
विज्ञापन


बैठक के द्वितीय सत्र में पार्षद हरेंद्र भड़ाना ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकारिणी सदस्यों से आमजन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने व समझाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, मंडल प्रभारी सुनील कुमार, पार्षद बीरेंद्र भड़ाना, मंडल महामंत्री नारायण वर्मा, मंडल महामंत्री हेमचंद कौशिक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें