न5.1 किलो गांजा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने दिल्ली से गांजा लेकर फरीदाबाद में बेचने आए मणिपुर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गॉफ्लुंग निवासी इम्फाल, मणिपुर के रूप में हुई है। वह फिलहाल घिटोरनी, दिल्ली में रह रहा था। उसके कब्जे से 5.1 किलो गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त उसे 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा देकर गया था और वह इसे बेचने के लिए फरीदाबाद आया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, एक अक्तूबर को अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा लेकर फरीदाबाद में बेचने के लिए आ रहा है। टीम ने सेक्टर-29 के पास कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पहले फरीदाबाद में वेटर का काम कर चुका है। उसके खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।