फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रचना यूथ कप : रियोन पाराशर ने किए 17 गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
जावी क्लब ने डायनमिक फुटबॉल क्लब को 19-0 से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानव रचना यूथ कप टूर्नामेंट में रविवार को ज़ावी फुटबॉल क्लब के रियोन पाराशर ने अंडर-12 मैच में 17 गोल किए। यह टूर्नामेंट के एक मैच में किसी खिलाड़ी द्वारा किए गए सर्वाधिक गोल हैं। ज़ावी क्लब ने डायनमिक फुटबॉल क्लब को 19-0 से हराया।
ज़ावी क्लब के लिए आहान्य और चार्विक दुनेजा ने भी एक-एक गोल किया। अंडर-14 आयु वर्ग में ऑल स्टार्स फुटबॉल अकादमी ने एमआरआईएस-14बी टीम को 10-0 से शिकस्त दी। इस मैच में सुवीर ने चार गोल किए जबकि रेयांश और ज़ायन ने दो-दो गोल दागे। अंडर-10 आयु वर्ग में बैथल फुटबॉल अकादमी दक्षिण दिल्ली ने डायनमिक फुटबॉल अकादमी को 11-0 से हराया। अभिवीर सिंह ने पांच गोल किए, वहीं मांगमिनलाल चोंगलोई और रिचर्ड मांगमिनलाल बैते ने दो-दो गोल किए। अंडर-8 में ऑल स्टार्स स्पोर्ट्स अकादमी ने डक स्पोर्ट्स अकादमी को 11-0 से हराया। निवान ने चार गोल किए, अव्यांश ने तीन और सूर्यवीर ने दो गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टूर्नामेंट सेक्टर 14 स्थित मानव रचना फुटबॉल अकादमी में चल रहा है। इसमें दिल्ली एनसीआर की 100 से अधिक टीमें विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य स्कूल स्तर पर फुटबॉल की किशोर प्रतिभाओं के खेल कौशल को निखारना है। इसका लक्ष्य उन्हें बड़े मंच पर अपना प्रदर्शन करने का मौका देना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें