फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रचना यूथ कप: कालका, आजाद अकादमी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मानव रचना यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले खेले गए। युवा खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। चार मुकाबलों में कुल 14 गोल दागे गए।
विज्ञापन

कालका पब्लिक स्कूल दक्षिण दिल्ली और आजाद फुटबॉल अकादमी ने अपने-अपने आयु वर्गों में बड़ी जीत दर्ज की। अंडर-8 आयु वर्ग में कालका पब्लिक स्कूल ने एनआईएफसी अकादमी को 4-0 से हराया। अनन्य रावत ने तीन गोल किए, जबकि सांवर ने एक गोल दागा। अंडर-10 आयु वर्ग में एटमैक्स अकादमी सेक्टर-12 ए ने एमआरआईएस-14 को 4-0 से मात दी। गोरांश ने अकेले चार गोल कर टीम को जीत दिलाई। अंडर-12 वर्ग में आजाद फुटबॉल अकादमी ने स्पोर्टिंग क्लब को 5-0 से परास्त किया। रचित ने तीन गोल किए, वहीं लक्ष्मी और तन्वी ने एक-एक गोल किया। अंडर-16 वर्ग में एटमैक्स अकादमी सेक्टर-12 ने डक स्पोर्ट्स फुटबॉल अकादमी को 1-0 से हराया। माइटी ने मैच का एकमात्र गोल किया। कई टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज कर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें