फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 50 लाख के डीजल खर्च के मामले में 12 दिन बाद भी जांच अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय की टीम लौट गई अब रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिले में सरकारी एंबुलेंस के संचालन और डीजल खर्च में गड़बड़ी का मामला सामने आने के 12 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को नहीं मिली है। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से गठित मुख्यालय की टीम जिले में जांच करने के बाद लौट चुकी है, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस मामले में अभी तक कोई बयान जारी कर इस गड़बड़झाले पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन एंबुलेंस के महीनों से खराब खड़े रहने की बात सामने आई, उनके नाम पर लाखों रुपये का डीजल कैसे खर्च हो गया। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के डीजल खर्च को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि, इस मामले में जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही गड़बड़ी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


जांच पूरी होने का इंतजार, जिम्मेदारी तय नहीं


मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने चार अधिकारियों की टीम गठित की थी। टीम ने जिले में पहुंचकर एंबुलेंस के रिकॉर्ड, डीजल खर्च और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की थी। जांच के दौरान चालकों और फ्लीट मैनेजर से भी जानकारी ली गई। इसके बाद टीम वापस लौट गई, लेकिन 12 दिन बीतने के बावजूद रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस कारण यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि उन्होंने मुख्यालय से जांच रिपोर्ट मांगी है, लेकिन अभी तक मुख्यालय से कोई उत्तर नहीं आया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही डीजल खर्च, एंबुलेंस के संचालन और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें