बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शराब पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडित महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह पति के घर की बजाय अपनी मां के साथ रहती है। तीन साल पहले गांव दयालपुर निवासी बनिया नाम के युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। वह उनके घर पर पीएनजी गैस की रीडिंग लेने आता था। आठ जुलाई को बनिया महिला से मिलने आया और बाइक पर बिठाकर अपने साथ दयालपुर ले गया।
विज्ञापन
आरोपी ने कमरे में पीडिता को शराब पिला दी और नशे की हालत मे उसके साथ दुष्कर्म किया। नशा उतरने के बाद वह महिला को उसकी मां के घर छोड़ने आया। पीडिता की मां ने इस दौरान आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह जान से मारने की धमकी देते हुए छूटकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।