फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग में सुनाई खौफनाक कहानी: बहला-फुसला कर ले गया 15 साल की नाबालिग लड़की को, पांच महीने किया दुष्कर्म

Thu, 13 Feb 2025 06:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

मामले में अपराध शाखा केएटी की टीम ने जांच करते हुए किशोरी को ढूंढा और आरोपी को भी पकड़ा। किशोरी की लीगल एड व सीडब्ल्यूसी के समक्ष काउंसलिंग कराई गई। जिसमें उसने बयान दिया कि आरोपी उसे उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई अन्य जगहों पर घुमाता रहा। 
विज्ञापन
युवक ने नाबालिग संग किया पांच महीने दुष्कर्म - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित तिगांव थाना क्षेत्र से 15 साल की नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ 5 महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक पुनीत उसे हिमाचल, शिमला, मनाली आदि जगह घुमाता रहा। अपराध शाखा केएटी की टीम ने किशोरी को ढूंढकर उसकी काउंसलिंग कराई तो दुष्कर्म की बात सामने आई। जिसके बाद केस में बहला-फुसला कर भगाने की धाराओं के साथ ही दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई है।

विज्ञापन

आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक तिगांव निवासी पुनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम ने पूछताछ कर केस की जानकारी जुटाई। अब उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता के परिवार ने दी थी शिकायत
किशोरी के परिवार ने तिगांव थाना पुलिस को मामले में शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि सितंबर 2024 में उनकी 15 साल की बेटी को तिगांव निवासी युवक पुनीत बहला-फुसला कर ले गया है। थाना पुलिस ने जांच की लेकिन आरोपी व किशोरी का पता नहीं चला। 
विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल घूमाता रहा
मामले में अपराध शाखा केएटी की टीम ने जांच करते हुए किशोरी को ढूंढा और आरोपी को भी पकड़ा। किशोरी की लीगल एड व सीडब्ल्यूसी के समक्ष काउंसलिंग कराई गई। जिसमें उसने बयान दिया कि आरोपी उसे उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई अन्य जगहों पर घुमाता रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते केस में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें