फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया 'दीपक': युवक की पीट-पीटकर की हत्या, परिजनों की शिकायत पर नौ से अधिक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 21 Jul 2025 08:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

मोहित का आरोप है कि उनके भाई को गांव में ही रहने वाले महेन्द्र, देवेन्द्र, राहुल, सोनू, रोहित, होराम, अन्नी, चमन, रिषी और ईश्वर ने पीट पीटकर मार डाला। आरोपियों ने उनके भाई को क्यों मारा है अभी इसके बारे में कोई कारण पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
मृतक दीपक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव भाकरी में 26 साल के युवक की पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र डबुआ पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

गांव भाकरी के रहने वाले मोहित ने बताया कि 21 जुलाई की रात को करीब डेढ़ बजे उसके पास सोनू नामक युवक का कॉल आया कि उसके भाई दीपक (26) का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया है। जब वह बताई गई जगह पर पहुंचा, तो वहां पर दीपक मौजूद नहीं था। जिसके बाद महेन्द्र से पूछा की उसका भाई कहां, तो उक्त लोगों ने उसको गालियां देनी शुरू कर दी। 

इन लोगों के डर से वह वापस घर आया गया। सुबह 6 बजे उसके पास पुलिस चौकी पाली से कॉल आई कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। जिसके बाद बी के अस्पताल में जाकर उन्होंने अपने भाई के शव की पहचान की है।

मोहित का आरोप है कि उनके भाई को गांव में ही रहने वाले महेन्द्र, देवेन्द्र, राहुल, सोनू, रोहित, होराम, अन्नी, चमन, रिषी और ईश्वर ने पीट पीटकर मार डाला। आरोपियों ने उनके भाई को क्यों मारा है अभी इसके बारे में कोई कारण पता नहीं चला है। 
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक ड्राइवर की नौकरी करता था। दीपक की शादी हो चुकी है लेकिन कई साल से पत्नी अलग रह रही थी। इसके अलावा दीपक के परिवार का दूध बेचने के भी काम है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मोहित की शिकायत पर डबुआ थाना में हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक हत्या की वजह सामने निकलकर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें