अकेली सोती थी बुजुर्ग
सरूरपुर गांव निवासी कुंवरपाल ने बताया कि वह दो भाई हैं। मूलरूप से दयालपुर के रहने वाले हैं। दोनों भाई सेक्टर-24 स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शनिवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। उनकी घर में पांच कमरे बने हुए हैं। जिसमें से सबसे पहले वाले कमरे में उनकी मां अकेली सोती थी। सभी कमरे में कूलर चलाकर सोते हैं।
पोता गया था सुबह चाय देने, दृष्य देख चीख पड़ा
शनिवार रात को उनकी मां गिर्राजो (80) के सिर व शरीर पर वार करके हत्या कर दी। रविवार की सुबह बुजुर्ग महिला का पोता कार्तिक दादी को चाय देने के लिए। जब कमरे का गेट खोला तो देखा कि मां बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी। कार्तिक के शोर मचाया। महिला के सिर में चोट के निशान थे। उनके दोनों हाथ टूटे पड़े थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कूलर की वजह से नहीं सुनाई दी आवाज
बेटा कुंवरपाल ने बताया कि सभी लोग कूलर चला कर सोते हैं। कूलर चलने की वजह से कोई आवाज सुनाई नहीं दी। उनकी मां कभी भी अंदर से कमरा बंद करके नहीं सोती थी। इसलिए अज्ञात आरोपी आए और घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीम लगाई गई हैं।