फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पत्नी के प्रेमी की हत्या के लिए पिस्तौल उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी ने छह हजार रुपये में खरीदी थी पिस्तौल व दो कारतूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो माह पहले पत्नी के प्रेमी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को देशी पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 23 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले मंगल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगल ने हत्या के मुख्य आरोपी को वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल और दो कारतूस छह हजार रुपये में उपलब्ध कराए थे। मामला 30 जून 2026 की रात राजीव कॉलोनी का है। यहां किराये के मकान की छत पर सो रहे 26 वर्षीय विपिन यादव निवासी विनायकपुर, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के सिर में गोली मार दी गई थी। गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी 28 वर्षीय विजय निवासी नंगला पीपल, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश, हाल जसवंत नगर मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में विजय ने बताया कि उसने वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल और दो कारतूस मंगल से खरीदे थे। दोनों आरोपी मैनपुरी जिले के पड़ोसी गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मंगल ने हथियार कहां से हासिल किया था और क्या वह पहले भी किसी अन्य व्यक्ति को अवैध हथियार उपलब्ध करा चुका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मंगल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक कार्यशाला में अवैध रूप से हथियार बनाने के संबंध में पहले से मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें