फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोर्ट मैरिज से भड़के युवती के परिजन, युवक के घर पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-23 की संजय कॉलोनी में युवक-युवती के घर से चले जाने और कोर्ट मैरिज करने की बात से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। संजय कॉलोनी निवासी जीतू 19 अगस्त को युवती को लेकर घर से चला गया था। युवती के परिजनों के अनुसार दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली है। हालांकि, दोनों शादी के बाद अभी तक अपने-अपने घर वापस नहीं लौटे हैं। इसी बात को लेकर युवती के परिजन नाराज थे। युवती के परिजन रात में युवक के घर पहुंचे और जीतू व युवती के बारे में जानकारी मांगी। युवक के परिवार के लोगों ने उन्हें बताया कि दोनों उनके साथ नहीं हैं और उन्हें भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और युवती के परिजनों ने लाठी-डंडों से युवक के घर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में कोमल, मुरारी, रोहताश, सतबीर और सचिन समेत सात लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायल मुरारी ने बताया कि युवती के परिजनों ने उनके घर पहुंचकर दोनों के बारे में पूछा था। उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि जीतू और युवती उनके साथ नहीं हैं। वहीं पुलिस के अनुसार युवती अभी पढ़ाई कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल परिवार की ओर से शिकायत दी गई है। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें