फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी 20 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में करीब 20 साल से फरार चल रहे आरोपी राजेश उर्फ जर जोधन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को 2006 में अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे 17 अक्तूबर को गुरुग्राम के सेक्टर-20 स्थित उद्योग विहार से पकड़ा। अदालत में पेश करने के बाद उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सुभाष कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि सात अगस्त 2005 को उसकी नाबालिग बेटी को उनके मकान में किराये पर रहने वाले राजेश उर्फ जर जोधन और उसके साथियों ने बहला-फुसलाकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन वे गिरफ्तार नहीं हो सके। इसके बाद 17 अगस्त 2006 को अदालत ने राजेश को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, वह लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ का रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें