फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव क्षेत्र की सड़कें होगीं ठीक, 20 मार्गों पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक ने बुजुर्गों से कराया निर्माण का कार्य का शुभारंभ, 84 लाख की लागत आएगी
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने शनिवार को तिगांव की करीब 20 सड़कों को बनाने के कार्य की शुरुआत सदपुरा रोड पर बुजुर्गों से कराई। इस पर करीब 84 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे लोगों को टूटी सड़कों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि तिगांव क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके अंतर्गत भतौला से तिगांव तक फोर लेन रोड बनाने का काम तेजी पर है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। साथ ही बल्लभगढ़ से तिगांव रोड के चौड़ीकरण का टेंडर हो गया है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं, तिगांव की फिरनी को पक्का करने का काम भी तेजी पर जारी है। खेड़ी पुल से जसाना, नचौली होते हुए मंझावली जाने वाली सड़क को भी फोर लेन बनाने का काम तेजी से जारी है। जिसके बनने के बाद लोगों को नोएडा होते हुए यूपी जाना आसान हो जाएगा। नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर वेदप्रकाश अधाना, विक्रम प्रताप नागर, अमन नागर, सतपाल नागर, राजेंद्र सरपंच, दयानंद नागर, बलजीत नागर, रामबीर नागर, चौधरी हीरे नागर, रामेश्वर नागर, जगबीर अधाना, ज्ञानचंद नागर, सतबीर चेची, तेज सिंह अधाना व सुभाष नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें