फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रपति के आगमन पर सड़कों पर लगीं वाहनों की लंबी लाइनें

Wed, 21 Aug 2024 10:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 मिनट के लिए रोका गया ट्रैफिक, वाहन चालकों को गहन जांच के बाद ही मुख्य सड़कों दिया गया प्रवेश, नीलम चौक, बाटा चौक पर लगा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन के दौरान ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रही। सेक्टर-11 सहित शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में रूट डायवर्जन से जगह-जगह वाहनों की लंबी लाइने देखने को मिली।
राष्ट्रपति कार्यक्रम को लेकर बुधवार शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। मेट्रो स्ट्रेशन पर बने फुटओवर ब्रिज पर पुलिस के जवान तैनात रहे। सुबह ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर पुलिसकर्मी दूरबीन से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, जो दूरबीन से से संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर नजर बनाए हुए थे। वहीं बदरपुर बोर्डर से लेकर बल्लभगढ़ तक करीब पुलिस साथ खुफिया तंत्र का पहरा रहा। सड़कों पर और आसपास के क्षेत्र में 1500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहे। राष्ट्रपति रूट पर वाहन चालकों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा मंगलवार शाम छह बजे से बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया था। इस बावत भारी मालवाहक वाहनों के लिए नो-एंट्री घोषित किया गया था। पुलिस टीम सीमावर्ती क्षेत्र बदरपुर बार्डर, दुर्गा बिल्डर सेहतपुर, चार्म्सवुड, शूटिंग रेंज, मांगर, सिकरी, गदपुरी आदि स्थानों पर पुलिस नाके लगाकर ऐसे वाहनों को रोक रही थी। वहीं हल्के वाहनों पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन

बैरिकेड लगाकर रास्ता किया बंद
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई रास्तों को बंद किया। जिस कारण लोगों ने परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर 11 में सड़क के बीच में पत्थर डालकर रास्ता बंद किया गया। इस दौरान जान जोखिम में डालकर पत्थरों से मोटरसाइकिल सवारों ने रास्ता पार किया।
हर चौक पर तैनात थी पुलिस
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हाईवे पर जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई थी। किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर लगाम लगाने के लिए हाईवे की सर्विस रोड पर पुलिस का सख्त पहरा था। बताया जा रहा है कि उनके आगमन की सूचना मिलते ही हाईवे के कटों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया।
विज्ञापन

सड़कों पर नहीं लगने दिया जाम
मुख्य सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतरीन तरीके से संभाला। इस दौरान उन्होंने परिवर्तित मार्ग पर कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी। जाम की आशंका को देखते हुए हर चौराहे पर पांच से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें