फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों की सूची तैयार, जल्द भेजे जाएंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बकायेदारों की सूची तैयार, जल्द भेजे जाएंगे नोटिस
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नगर निगम ने बकायेदारों की सूची तैयार किया है। इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिन पर निगम का दस हजार से अधिक बकाया है। इन बकायेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी अगर बकायेदार अपना बकाया नहीं अदा करता है, तो उसकी संबंधित प्रॉपर्टी को सील कर दिया जाएगा। नगर निगम का लोगों पर करीब 16 करोड़ बकाया है। निगम अब तक करीब सौ से अधिक लोगों के नोटिस तैयार कर चुका है, जिनको संयुक्त आयुक्त के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। इसी के साथ अन्य बकायेदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। निगम अधिकारियों ने बताया कि निगम के बकायेदारों को एक सप्ताह का नोटिस दिया जाएगा, जिसके बाद बकाया अदा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोग खुद ही जमा करा दें अपनी बकाया राशि
निगम की तरफ से पहले संबंधित बकायेदारों को नोटिस देकर बकाया अदा करने को लिखा गया है। नोटिस के बाद अगर वह निर्धारित समय तक अपनी प्रॉपर्टी का बकाया अदा नहीं करता है, तो निगम उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। लोगों से अपील है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वह खुद ही अपना बकाया टैक्स जल्द से जल्द जमा करा दें।
विज्ञापन

- नवदीप, संयुक्त आयुक्त बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें