फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रही बदहाली: अंतिम संस्कार के दौरान चिता पर गिरा लिंटर, श्मशान घाट में मची भगदड़

Mon, 13 Jan 2025 06:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होडल

सार

रविवार को बाईसी मोहल्ला निवासी राजेश गोयल का निधन हो गया था। परिजनों व शहर के सैकड़ों लोग मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोक्षधाम पहुंचे और वहां परिजनों ने उनके शव को मुखाग्नि दी, वैसे ही ऊपर बनी छत का लिंटर भरभराकर जलते शव के ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन
चिता पर गिरा लिंटर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के होडल शहर में गढ़ी मोड़ स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के दौरान छत का लिंटर जलती चिता पर गिर गया। गनीमत यह रही कि शव की अंत्येष्टि में मुखाग्नि देने के बाद परिजन शव से दूरी पर थे। लिंटर के गिरते ही अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन की जमकर निंदा की। वहीं, इस घटना के बाद मोक्षधाम सेवा समिति के सदस्य व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं में नगर परिषद प्रशासन व स्थानीय विधायक हरेंद्र सिंह के खिलाफ रोष बना हुआ है।

विज्ञापन

किसी ने नहीं ली सुध
दरअसल, रविवार को बाईसी मोहल्ला निवासी राजेश गोयल का निधन हो गया था। परिजनों व शहर के सैकड़ों लोग मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोक्षधाम पहुंचे और वहां परिजनों ने उनके शव को मुखाग्नि दी, वैसे ही ऊपर बनी छत का लिंटर भरभराकर जलते शव के ऊपर आ गिरा। लिंटर गिरने से मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मोक्षधाम कल्याण समिति के प्रधान राजकपूर बंसल ने बताया कि शव अंत्येष्टि वाले स्थान की छत पिछले काफी समय से जर्जर पड़ी थी, जिसकी लिखित शिकायत नगर परिषद प्रशासन व विधायक हरेंद्र सिंह को दी। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसकी कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

पांच करोड़ से होना है मोक्षधाम का जीर्णोद्धार
पूर्व विधायक जगदीश नायर ने शहर के मोक्षधाम का जीर्णोद्धार करने के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि सरकार से मंजूर करवाने के बाद नगर परिषद प्रशासन को सौंप दी। मोक्षधाम सेवा समिति के सदस्यों ने क्षतिग्रस्त मोक्षधाम की मरम्मत करवाने के लिए विधायक हरेंद्र सिंह व नगर परिषद प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग के लिए पत्र लिखा, लेकिन विधायक व नगर परिषद के अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें