फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: सनातन संस्था ने बाल संस्कार वर्ग का किया आयोजन, संस्कारवान बनने के लिए बच्चों का किया मार्गदर्शन

Mon, 06 Jan 2025 05:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

सनातन संस्था के कार्य के विषय में और आज के काल में 'बाल संस्कार वर्ग' का क्या महत्व है, इस विषय में सनातन संस्था की ओर से सरोज गुप्ता ने जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-29 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सनातन संस्था की ओर से बालक-पालक परिचय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की ओर से बच्चों के लिए बाल संस्कार वर्ग लिया जाता है, उसमें जो श्लोक, बोधप्रद कहानियां, आध्यात्मिक खेल आदि जो सिखाया गया था, उसको उन्होंने बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। बच्चों के अभिभावकों ने बाल संस्कार वर्ग में भेजने से उनमें जो बदलाव हुए उसका अनुभव व्यक्त किया। अभिभावकों ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि बच्चों को बहुत अच्छे संस्कार मिल रहे हैं।

विज्ञापन

इस समारोह में 26 अभिभावक व बच्चों शामिल हुए। समारोह में हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक, सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले जी ने उपस्थित अभिभावक और बालकों का ऑनलाइन माध्यम से मार्गदर्शन किया और उन्होंने बताया कि आज के काल में तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए साधना की आवश्यकता है, यदि अभिभावक साधना करेंगे तो बच्चे भी उनका अनुसरण करके साधनारत रहेंगे।
विज्ञापन

सनातन संस्था के कार्य के विषय में और आज के काल में 'बाल संस्कार वर्ग' का क्या महत्व है, इस विषय में सनातन संस्था की ओर से सरोज गुप्ता ने जानकारी दी। बालकों को संस्कारवान बनाने में अभिभावकों की भूमिका कैसी होनी चाहिए, इसके बारे में सनातन संस्था की तृप्ति जोशी ने बताया। मंदिर के ट्रस्टी श्याम सुंदर बागला इस समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने पूरा समर्थन दिया और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम मंदिर में सहयोग देने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें