फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तारों के जाल में उलझ सकती है जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली विभाग की अनदेखी से खुले पड़े हैं तार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली विभाग की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। कई क्षेत्रों में बिजली के खुले तार, पुराने खंभे और ट्रांसफार्मर के आसपास की बदहाल स्थिति से हादसे की आशंका है। हाल ही में हुई घटनाओं और मौजूदा हालात को देखने के बाद यह साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।



सेक्टर 23 की मार्केट के पास लगे ट्रांसफार्मर के नीचे तार खुले पड़े हुए हैं। यहां से सैकड़ों लोग रोज गुजरते हैं, लेकिन तारों को ढंकने या सुरक्षित करने के इंतजाम नहीं किए गए। बारिश के मौसम में जब यहां पानी भर जाता है, तब इन तारों के संपर्क में आने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने कई बार बिजली विभाग को इसकी शिकायत की है लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन




इसी तरह हार्डवेयर चौक पर एक खंभे से नीचे खुले बिजली के तार लटकते नजर आते हैं। इस जगह भी जलभराव आम समस्या है। बारिश में पानी और बिजली के तारों के मिलन से बड़ा हादसा हो सकता है । यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और बिजली विभाग को पत्र लिखे हैं, लेकिन अधिकारी मौके पर आकर हालात देखने की भी जहमत नहीं उठाते।



एसजीएम नगर में तो हालात और भी गंभीर हैं। यहां गली-गली में बिजली के तारों का जाल बिछा हुआ है। किसी भी घर के ऊपर से दर्जनों तार गुजरते हैं। कई जगह पुराने जर्जर खंभे झुके हुए हैं, जिन्हें कभी भी हवा या बारिश गिरा सकती है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि यहां बच्चों का बाहर खेलना मुश्किल हो गया है। लोग डर के साये में जी रहे हैं कि कब कोई तार टूटकर गिर जाए।
विज्ञापन




एनआईटी-1 इलाके में स्ट्रीट लाइट के तार जमीन पर पड़े हैं। इन तारों के ऊपर से लोग और वाहन गुजरते हैं। अगर इनमें करंट आ गया तो हादसा टालना मुश्किल होगा। कुछ दुकानदारों ने इन तारों के ऊपर लकड़ी की तख्तियां रख दी हैं ताकि लोग सीधे संपर्क में न आएं, मगर यह उपाय भी स्थायी समाधान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें