फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजरू में फिर दिखा तेंदुआ,वन्य जीव विभाग ने खंगाला गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव जाजरू में 20 अगस्त की रात एनटीपीसी के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए जैसे जानवर के दिखने के बाद वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया था। इस दौरान इस जानवर के तेंदुआ होने का कोई सबूत नहीं मिला था। बीती रात छत पर सो रही गांव की एक महिला ने तेंदुए को देखने का दावा किया। इससे गांव में दहशत है।
विज्ञापन

महिला के दावे के बाद गांव के सरपंच ने वन्य जीव संरक्षण विभाग व स्थानीय पुलिस चौकी में सूचना दी। टीम ने करीब तीन घंटे तक गांव में छानबीन की। जाजरू के सरपंच ने बताया कि गांव के बाहरी इलाके में खेतों में कुछ लोगों ने प्लॉटिंग कर घर बना रखे हैं। वहां की एक महिला ने दावा किया कि उसने रात में तेंदुए को देखा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास लक्कड़बग्घा, हिरण, नीलगाय, जंगली कुत्ते आदि काफी हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता। वन्य जीव संरक्षण निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि अभी तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने और अपने मवेशियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें