फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चालान न भरने पर दो कुत्ते के मालिकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन न करवाने पर कटे चालान को न भरना दो कुत्ता मालिकों को भारी पड़ सकता है। इसके लिए नगर-निगम की ओर से इन कुत्ता मालिकाें पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी कुत्ता मालिकों को कई बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक चालान की राशि नहीं अदा की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर घोषित की गई थी। निर्धारित तिथि के बाद निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए ऐसे दो कुत्ता मालिकों का 15-15 हजार रुपये का चालान किया गया था। जिन्होंने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी चालान न भरने की स्थिति में अब इन मालिकों को कोर्ट का नोटिस भेजा जा रहा है। इस संबंध में नोडल अधिकारी बीएस तेवतिया का कहना है कि चालान न भरने की स्थिति में मालिकों को रिमाइंडर भी भेजा गया है, लेकिन अब तक चालान न भरने के कारण उन्हें कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें