संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार से पांच दिवसीय इंडोग्मा फिल्म फेस्टिवल 2023 का शुभारंभ किया गया। पहले दिन रघुवीर यादव की फीचर फिल्म ''जग्गू की लालटेन'' और जादू शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर लघु फिल्म, बाल फिल्म सहित पांच प्रकार के 60 फिल्मों का चयन किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विवि के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर सहित कई लोग मौजूद रहे।
फिल्म फेस्टिवल में सात भाषा के करीब 160 फिल्में आई है। इनमें से 80 फिल्मों का चयन किया गया है। इनमें से भी 60 फिल्मों को दिखाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट अभिनेता और अभिनेत्री का चयन किया जाएगा। इसके अलावा लघु फिल्म, बेहतरीन बाल कलाकारों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में से पांच-पांच फिल्मों का चयन किया गया है। इंडोग्मा फिल्म फेस्टिवल के आयोजन चंदन ने बताया कि इसमें पहली बार पांच विदेशी फिल्म का भी चयन किया गया है।
शुभारंभ के बाद रघुवीर यादव की फीचर फिल्म जग्गू की लालटेन दिखाई गई। इसके मुख्य कलाकार नीरज गुप्ता है। फिल्म के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि सही समय पर सही फैसला लेना चाहिए। इनके अलावा मुकेश गंभीर, एसके सचदेवा, कपिल मलिक, रवि के रामधन आदि मौजूद रहें।
बेस्ट फिल्म, कलाकार का होगा चयन
फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फीचर फिल्म, लघु फिल्म, बाल फिल्म, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री समेत अन्य वर्गों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा लघु फिल्म, बेहतरीन बाल कलाकारों का चयन किया जाएगा।
फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फीचर फिल्म, लघु फिल्म, बाल फिल्म, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री समेत अन्य वर्गों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा लघु फिल्म, बेहतरीन बाल कलाकारों का चयन किया जाएगा।