फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में नहीं है पार्किंग की सुविधा, उद्यमी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं भारी वाहन, जाम की बन जाती है स्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर चल रही आर्थिक अस्थिरता और मंदी के दौर के बीच यह बुनियादी समस्या उद्योगों के सुचारू संचालन में एक बड़ा रोड़ा बन गई है। सेक्टर-6, 24, मुजेसर, सरूरपुर और नवनिर्मित आईएमटी (सेक्टर-68 व 69) जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में हालात बद से बदतर हो चुके हैं।

आईएमटी क्षेत्र में कुछ कंपनियों के बाहर ग्रीन बेल्ट में पार्किंग अवश्य बनाई गईं हैं, लेकिन वहां लगातार कर्मचारियों की गाड़ियों का कब्जा रहता है। इसके चलते कंपनी मालिकों, खरीदारों और माल ढोने वाले भारी वाहनों के लिए कोई जगह नहीं बचती है। मजबूरन उद्यमियों को अपने बड़े ट्रक, कंटेनर, क्रेन और बुलडोजर सड़क पर ही खड़े करने पड़ते हैं। सड़कों पर खड़े इन भारी वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


सुरूरपुर, साहूपुरा, सेक्टर-6, 24 और 25 के उद्यमियों का कहना है कि टैक्स हम पूरा देते हैं, पर ना औद्योगिक क्षेत्र नियमित हो रहा है और ना ही लंबे समय से जारी पार्किंग की समस्या से राहत मिल रही है। बता दें कि जिले में 35 हजार से अधिक छोटी-बड़ी इकाइयां हैं। इनमें से करीब 20 से 22 हजार इकाइयां अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों में हैं। वह इकाइयां तो इस पार्किंग की समस्या से और भी परेशान हैं।

बातचीत
पार्किंग की कमी के कारण भारी वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है, जिससे न सिर्फ जाम लगता है बल्कि माल ढुलाई में भी भारी देरी होती है और कारोबार को नुकसान पहुंचता है। - गुरदीप सिंह, उद्यमी
वैश्विक मंदी और महंगे कच्चे माल की मार से हम पहले ही जूझ रहे हैं। ऊपर से पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधा न होने के कारण प्रशासन के प्रति उद्यमियों में भारी निराशा फैलती जा रही है।- सुशील, उद्यमी
ग्रीन बेल्ट में बनी पार्किंग में सिर्फ कर्मचारियों के दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। भारी वाहनों और आगंतुकों के लिए कोई जगह नहीं बची है, जिससे हमारा दैनिक कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।- धर्मेंद्र, उद्यमी
विज्ञापन

प्रशासन को जल्द से जल्द औद्योगिक क्षेत्रों में बहुमंजिला पार्किंग या विशेष भारी वाहन स्टैंड का निर्माण कराना चाहिए, अन्यथा आने वाले समय में स्थिति और अधिक नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।-अमरजीत सिंह, उद्यमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें