फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफपीओ से जुडे़ किसान, आसान होंगे सभी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। किसानों की आय बढ़ाने, मंडियों तक पहुंच बनाने के लिए और फसल उत्पाद का बेहतर दाम प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा एफपीओ यानी किसान उत्पादक संगठन बनाने की पहल की है। इन संगठनों को बनाने की जिम्मेदारी हर जिले में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, पशु पालन विभाग, नाबार्ड बैंक को दी गई है।
विज्ञापन

क्या होता है एफपीओ
एफपीओ यानी किसान उत्पादक संगठन (कृषक उत्पादक कंपनी) किसानों का एक समूह होगा, जो कृषि उत्पादन कार्य में लगा हो और कृषि से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियां चलाता हो। ऐसे किसान एक समूह बनाकर कंपनी एक्ट में एफपीओ रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। एफपीओ का गठन और बढ़ावा देने के लिए अभी तक लघु कृषक कृषि व्यापार संघ और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक काम कर रहे हैं।
एफपीओ के उद्देश्य
यह लघु स्तर के उत्पादकों विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों के समूहीकरण के उद्देश्य से बनाया गया ताकि किसानों के हितों का संरक्षण किया जा सके। किसानों को बीज, उर्वरक, मशीनों की आपूर्ति, मार्केट लिकेजेज के संदर्भ में परामर्श एवं तकनीकी सहायता देना। किसानों को प्रशिक्षण, नेटवर्किंग, वित्तीय एवं तकनीकी परामर्श देना। किसानों को ऋण की उपलब्धता एवं बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के संदर्भ में उन चुनौतियों के समाधान का प्रयास करना है।
विज्ञापन

किसान को होने वाले लाभ :
एफपीओ लघु और सीमांत किसानों का एक समूह होगा, जिसमें उससे जुड़े किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का बाजार मिलेगा बल्कि खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान होगा। एक सशक्तिशील संगठन होने के कारण एफपीओ के सदस्य के रूप में किसानों को बेहतर सौदेबाजी करने की शक्ति मिलेगी, जिससे उन्हें अपने फसल उत्पाद को प्रतिस्पर्धा मूल्यों पर खरीदने या बेचने का उचित लाभ मिल सकेगा। वहीं किसानों को बिचौलियों के मकड़जाल से मुक्ति मिलेगी। इसी के साथ किसान को एफपीओ आदान भंडारों (खाद, बीज व दवाइयां), कस्टम केन्द्रों (कृषि उपकरण एवं मशीनरी) इत्यादि को शुरू कर अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को विस्तारित कर सकता है।
एफपीओ में कैसे करें आवेदन :
आमतौर पर कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्यों में कार्यान्वित विभिन्न केन्द्रीय क्षेत्र योजनाओं के अंतर्गत एफपीओ को प्रोत्साहित किया जाता है। एफपीओ गठित करने के इच्छुक किसानों को विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित विभाग/ लघु कृषक कृषि व्यवसाय संगठन के निदेशक (ई- मेल) से संपर्क कर सकते हैं।
कैसे करे पंजीकरण :
किसान उत्पादक संघ पंजीकरण के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट खुलने के बाद किसान को यहां अब योजना लिंक की खोज करनी है। इसके बाद आपको दिए गए लिंक पर क्लिक करना है और फार्म भरना है। इस फार्म में आपको अपनी सही जानकारी भरनी है। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको सबमिट बटन पे क्लिक करना है।
300 किसानों की होगी जरूरत :
इस योजना के लिए करीब 300 किसानों की जरूरत पड़ेगी, जिसके बाद किसानों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - डॉ. विजयपाल यादव, वरिष्ठ संयोजक कृषि विज्ञान केंद्र फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें