फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र में जल्द शुरू होगी घुटना प्रत्यारोपण सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान लाभार्थियों का होगा मुफ्त ऑपरेशन
विज्ञापन

अन्य को निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम खर्च पर मिलेगी सुविधा



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र मेवला महाराजपुर में जल्द ही पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. आकांक्षा तंवर ने दावा किया है कि यह देश का पहला सरकारी शहरी स्वास्थ्य केंद्र होगा, जहां घुटना प्रत्यारोपण जैसी उन्नत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।



अब तक फरीदाबाद में सरकारी स्तर पर केवल बीके नागरिक अस्पताल में ही घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध थी। ऐसे में मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र में यह सेवा शुरू होने से हजारों मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बुजुर्गों और लंबे समय से घुटनों की गंभीर समस्या से जूझ रहे मरीजों को अब निजी अस्पतालों के महंगे इलाज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके साथ ही बीके अस्पताल पर बढ़ता दबाव भी कम हो सकेगा।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीके अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी संख्या में मरीज घुटना प्रत्यारोपण के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे चिकित्सकों की व्यस्तता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दूसरी सरकारी सुविधा शुरू होने से मरीजों को विकल्प मिलेगा और इलाज की प्रक्रिया भी अधिक सुगम हो सकेगी।



स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों का घुटना प्रत्यारोपण पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा। वहीं जो मरीज योजना के दायरे में नहीं आते, उन्हें भी निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम खर्च पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहां उपयोग किए जाने वाले उपकरण वही होंगे, जो बड़े निजी अस्पतालों में इस्तेमाल किए जाते हैं। एक घुटने के प्रत्यारोपण पर करीब 90 हजार रुपये तक का खर्च आएगा, जबकि निजी अस्पतालों में यही सर्जरी ढाई से तीन लाख रुपये तक में होती है।



घुटना प्रत्यारोपण सुविधा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक मशीनों और जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा प्रतिनियुक्ति के आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी तैयार की गई है। इसमें एक सर्जन, एक एनेस्थेटिस्ट और एक ऑर्थो सर्जन शामिल हैं। इन सभी विशेषज्ञों ने मिलकर इस योजना का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन





हमारा प्रयास है कि मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू की जाए। इसके लिए सभी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और प्रक्रिया पूरी होते ही मरीजों के ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
-डॉ. आकांक्षा तंवर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें