फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएमयू ट्रेनें लेट चलने से यात्रियों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। भीषण गर्मी और ट्रैक पर बढ़ते तापमान का असर अब ट्रेन सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शाम के समय यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है, जहां दिल्ली से पलवल, बल्लभगढ़ और मथुरा की ओर जाने वाली लोकल ईएमयू ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कोई ट्रेन डेढ़ घंटे लेट है तो कोई दो घंटे तक देरी से पहुंच रही है। गर्मी, भीड़ और लंबा इंतजार यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रोजाना नौकरी और पढ़ाई के लिए सफर करने वाले लोगों को हो रही है, जिन्हें समय पर घर पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

64012 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू लगभग एक घंटे 44 मिनट की देरी से चली, जो नई दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए पलवल तक संचालित होती है। इसी तरह 11078 झेलम एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे 19 मिनट की देरी से अपने निर्धारित समय से पीछे रही। यह ट्रेन नई दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए पुणे जंक्शन तक जाती है। वहीं 12716 सचखंड एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित रही और लगभग तीन घंटे 32 मिनट की देरी से फरीदाबाद पहुंची।
विज्ञापन


करीब दो हफ्तों से लगातार ट्रेनों के लेट चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यात्रियों का कहना है कि शाम के समय हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं, जब एक के बाद एक ट्रेनें देरी से पहुंचती हैं और प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों का कहना है कि कुछ ईएमयू सेवाएं लेट होने के बाद से स्थिति और बिगड़ गई है।
विज्ञापन




गर्मी के मौसम में सुरक्षा कारणों से रेलवे ट्रेनों की गति कम कर देता है और ट्रैक पर तापमान बढ़ने से तकनीकी समस्याओं की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनें देरी से चलती हैं।

- बीएस भंडारी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें