फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कश्मीरी युवाओं ने आधुनिक तकनीक और विकास की योजनाओं के बारे में जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद की ओर से आयोजित कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के चौथे दिन कश्मीरी युवाओं ने फरीदाबाद स्थित अमूल बनास डेयरी उद्योग का दौरा किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने यहां आधुनिक तकनीक और विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उद्योग के निदेशक वीसी जैन ने प्रतिभागियों के साथ उद्योग के काम-काज की संपूर्ण जानकारी साझा की। इसके बाद प्रतिभागियों ने सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ध्यान कक्ष में मानवता व आपसी भाईचारे के विषय पर आयोजित सत्र एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लिया। इस दौरान कश्मीरी युवाओं ने समृद्ध परंपरा और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को गहराई से समझा। इसके बाद युवाओं ने फरीदाबाद स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट का भी दौरा किया। यहां प्रतिभागियों ने राज्य की पारंपरिक हस्तशिल्प, संगीत और नृत्य को करीब से देखा। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल युवाओं के ज्ञान का विस्तार होता है, बल्कि वे राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्व भी समझते हैं। इस अवसर पर नित्यानंद यादव, करिश्मा, पुष्पेंद्र ठाकुर, विजयपाल, हिमांशु भट्ट, विजेता, राहुल, निशा, किरपण, देवानंद, सिद्धि और पुलिस विभाग से मोहित व पूजा सहित यूथ लीडर और प्रतिभागी युवा भ्रमण में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें