फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगमायुक्त ने लगाई अधिकारियों को फटकार, सुधारें अपनी कार्यप्रणाली

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 15 जिमखाना क्लब में अधिकारियों की बैठक लेती निगमायुक्त सोनल गोयल । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त सोनल गोयल ने शनिवार को जिमखाना क्लब में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि वे अपनी कार्य प्रणाली सुधार लें और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। ताकि लोगों को निगम मुख्यालय में उनके पास आने की जरूरत ही न पड़े। जनता की सुविधा के लिए उनके वार्ड में ही बनाए गए वार्ड कार्यालयों को सुचारु रूप से चलाएं। वे कभी भी किसी कार्यालय को चेक करने आ सकती हैं। जांच के दौरान यदि किसी अधिकारी की लापरवाही मिली तो वह निलंबित होने के लिए तैयार रहें। निगमायुक्त ने सभी कार्यकारी अभियंताओं को एसडीओ व कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) के कामकाज पर नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

निगमायुक्त सोनल गोयल ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए उनके घर के नजदीक वार्ड में खोले गए कार्यालयों में एसडीओ व जेई नियमित रूप से बैठें और लोगों की समस्याएं सुन उनका समाधान करें। निचली स्तर के अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं करते हैं, तभी लोगों को शिकायतें लेकर निगम मुख्यालय उनके पास आना पड़ता है। उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं से वार्ड दफ्तरों और वहां कार्यरत जेई-एसडीओ की सूची मांगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों से बात करने का सलीखा सीख लें। यदि कहीं से उन्हें जनता के साथ बदतमीजी से बात करने की शिकायत मिली तो उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है। बैठक में निगम सचिव जितेंद्र दहिया, मुख्य अभियंता डीआर भास्कर, रमेश चंद्र, अधीक्षक अभियंता बीरेंद्र कर्दम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
त्योहारी मौसम में शहर को चमकाएं
निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि रविवार को नवरात्र की शुरूआत के साथ ही त्योहारी मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई करवा उसे पूरी तरह चमका दें। खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराएं। सीजर जाम की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद से महसूस करें कि उनके घर के आगे सीवर का पानी जमा हो या गंदगी के ढेर लगे हो तो वे त्योहार कैसे मनाएंगे। उन्होंने सड़कों और चौक चौराहों पर जमी मिट्टी को हटवाने के भी आदेश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि प्रदूषण के कारण शहर की छवि बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में धूल मिट्टी उठाकर उसमें कमी लाने का प्रयास किया जा सकता है।
विज्ञापन

तीन दिन में निपटाएं लोगों की समस्या
निगमायुक्त ने बैठक के दौरान जेई व एसडीओ को आदेश दिए कि वे कोई भी शिकायत मिलने पर तीन दिन में उसका समाधान करें। यदि तीन दिन में शिकायतों का निपटारा नहीं किया जाता तो संबंधित जेई और एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगी। बैठक में निगमायुक्त ने कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) के कामकाज से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनका काम संतोषजनक नहीं होने के कारण ही शहरवासी परेशान हैं और छोटी-छोटी समस्या लेकर भी निगमायुक्त कार्यालय में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें