फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की खरीद के लिए मंडियों में तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाजरे की खरीद के लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार की ओर से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा खरीदा जाएगा। ऐसे में बाजरे की बिक्री के लिए किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। बिना पंजीकृत किसानों का बाजरा नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हर साल भारी संख्या में किसान अपने बाजरे को बेचने के लिए मंडियों में पहुंचते हैं। कई बार किसानों का बाजार बिक जाता है तो कई बार किसानों को निराशा हाथ लगती है। किसानों की सहूलियत के लिए कृषि विभाग की ओर से ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल बनाया गया है, जिस पर जिले के बाजरा उत्पादन करने वाले हर किसान को अपना पूरा ब्यौरा दर्ज कराना होगा। किसान अटल सेवा केंद्रों, ई-दिशा केंद्र व स्मार्ट फोन, कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचकर व विभाग की वेबसाइट ईदिशा जीओवी इन पर अपने बाजरे की फसल का पूरा ब्योरा पंजीकृत कर सकते हैं।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक (डीएफएससी) केके गोयल ने कहा कि विभाग की ओर से तीन मंडी में बाजार खरीदा जाएगा। बल्लभगढ़ अनाज मंडी, ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी और तिगांव अनाज मंडी। एक अक्तूबर से किसानों से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल बाजरे की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इस वर्ष करीब पांच हजार टन बाजार मंडियों में पहुंचने की उम्मीद है। विभाग द्वारा खरीदे गए बाजरे का भंडारण भैंसरावली गांव के गोदाम में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें