फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय के 180 विद्यार्थियों को जर्मनी में नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
2027 में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, चयनित युवाओं को दिया जाएगा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी में रोजगार के अवसर खुलने जा रहे हैं। जर्मनी की कंपनी कोटिंग कॉन्सेप्ट ने विश्वविद्यालय से करीब 180 कुशल तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करने की इच्छा जताई है। भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2027 में शुरू होगी। चयनित युवाओं को जर्मनी जाने से पहले जर्मन भाषा के ए 2 स्तर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के कौशल प्रशिक्षण की जानकारी ली और कार्यशालाओं व प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। कंपनी को ऑटोमोटिव और औद्योगिक कोटिंग के क्षेत्र में प्रोसेस मैकेनिक और तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल में कंपनी की प्रबंध निदेशक जनीना राडोविक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने की तैयारी को समझा गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि उद्योगों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग से विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। कुलसचिव प्रो. अजय रंगा ने भी इस पहल को विद्यार्थियों के कौशल विकास और प्लेसमेंट के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल प्रशिक्षण के आधार पर होगा चयन

चयनित अभ्यर्थियों को जर्मनी में काम शुरू करने से पहले भाषा प्रशिक्षण और जरूरी प्रक्रियाओं में सहयोग दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को विदेश में काम करने का अवसर मिलेगा। खासकर कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें