फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेनों और बसों में भीड़, छत पर बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। होली पर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। घर जाने की जल्दी में लोग किसी भी तरह से सीट पाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कई ट्रेनों में वेटिंग सूची लंबी हो गई है और जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।

बस अड्डों पर भी यही हाल देखने को मिल रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण कई बसें पूरी तरह भरकर रवाना हो रही हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ लोग बसों की छत पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ-साथ यह परिवहन के नियमों का उल्लंघन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि बसों में अंदर जगह नहीं है। इसी वजह से मजबूरी में छतों पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों ने कहा कि त्योहारों के समय अतिरिक्त बसें और विशेष ट्रेनें चलाई जानी चाहिए ताकि लोगों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जान जोखिम में डालकर छत पर यात्रा न करें। त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षित सफर करना ही सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें