फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीआईएसएफ जवान के सरकारी आवास से लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेड़ी मोड़ स्थित सीआईएसएफ कैंप के क्वार्टर में हुई वारदात, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुजेड़ी मोड़ स्थित सीआईएसएफ कैंप के एक आवासीय क्वार्टर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सीआईएसएफ जवान सतबीर सिंह के क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण ले गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतबीर सिंह पलवल जिले की हथीन तहसील के गांव घरोटा के निवासी हैं। वह मुजेड़ी मोड़ स्थित सीआईएसएफ कैंप में तैनात हैं। सतबीर सिंह अपने परिवार के साथ कैंप के क्वार्टर नंबर ए-22 में रहते हैं। वह 10 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक छुट्टी पर अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान उनके आवास में चोरी हुई। 18 अक्तूबर को दोपहर करीब सवा तीन बजे वह अपने क्वार्टर पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बाहर का जालीदार गेट खुला था और अंदर के गेट की कुंडी टूटी हुई थी। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने घर से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चुराए हैं। शिकायत के अनुसार, चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का नेकलेस और चार सोने की अंगूठियां चोरी हुई हैं। इसके अलावा, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक सोने का टीका और दो जोड़ी सोने के टॉप्स भी ले जाए गए। बच्चों के दो सोने के ओम और उनके कानों के सोने के आभूषण भी चोरी हुए हैं। चांदी के आभूषणों में चार जोड़ी पायल, एक तागड़ी, एक जोड़ी हथफूल और बच्चों के हंसली, कड़ूले व तागड़ी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सूचना मिलते ही आईएमटी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें