फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बोलेरो ने बाइक-टेम्पो को मारी टक्कर, 4 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो चालक के नशे में होने का आरोप, टक्कर के बाद दो बार पलटी बोलेरो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी बल्लभगढ़ में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले बाइक और फिर टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित टेम्पो में सवार महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुखारपुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने पहले बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर पिता और बेटा सवार थे। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर दो बार पलटी और टेम्पो से जा टकराई। टेम्पो में चालक के साथ एक महिला भी थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बोलेरो चालक नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। हालांकि, पुलिस ने चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें