फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में जेई का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा बिजली निगमों के निजीकरण और एग्री डिस्कॉम के गठन के विरोध में रविवार को फरीदाबाद सर्कल के जूनियर इंजीनियरों और सेंटर काउंसिल के सदस्यों ने सेक्टर-23 स्थित सर्किल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर व अधीक्षण अभियंता, फरीदाबाद सर्कल के माध्यम से सौंपा गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली निगमों में निजीकरण की प्रक्रिया तेज की जा रही है, जबकि जेई कैडर की लंबे समय से अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों का अब तक समाधान नहीं किया गया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि बिजली निगमों का निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के नेतृत्व में 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने और अपनी मांगों के समर्थन में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें