फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हवा में फिर घुलने लगा जहर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 पहुंचा

Wed, 13 Dec 2023 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची हवा से लोगों को सांस लेने में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हवा चलने पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) थोड़ा कम हो जाता है और हवा की गति थमने पर फिर से बढ़ना शुरू हो जाता है। दो सप्ताह तक दिन तक शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में बना रहा, लेकिन हवा की गति थमते ही बुधवार को यह फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। इस दौरान का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग साढ़े छह गुना अधिक है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हवा चलने के कारण एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच गया था। मंगलवार को इसमें हल्की वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को हवा की गति में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। इससे एक्यूआई फिर बढ़ गया था। बुधवार को हवा की गति बेहद कम रही, ऐसे में एक्यूआई बढ़कर फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बुधवार कोे एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो कि एनआईटी क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 384 दर्ज किया गया। सेक्टर 16 क्षेत्र में 355, सेक्टर 11 क्षेत्र में 292 व सेक्टर 30 क्षेत्र में 167 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। टीमें प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि ने बताया कि हर साल इन दिनों मौसम बदलने से प्रदूषण की समस्या गंभीर हो जाती है और इसमें निर्माण स्थलों से होने वाला प्रदूषण भी शामिल है। इस समय तापमान कम होने की वजह से भी प्रदूषण का ज्यादा असर दिखाई देता है। वाहनों के कारण लगने वाला जाम भी वायु प्रदूषण के बढ़ने की वजह है। जिससे व्यक्ति को सांस, फेफड़े और एलर्जी के मरीजों को प्रदूषण के कारण नींद न आना, सिर दर्द, अवसाद, ब्लड प्रेशर का बढ़ना, दिमाग पर असर होना, चिड़चिड़ापन, हृदय और न्यूरो संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक
तारीख वायु गुणवत्ता सूचकांक
13 दिसंबर 300

12 दिसंबर 278

11 दिसंबर 269

10 दिसंबर 276

09 दिसंबर 240
08 दिसंबर 261
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें