फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए चौथी मेरिट मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। पहली तीन काउंसलिंग के आधार पर नौ अगस्त तक दाखिले पूरे कर लिए गए हैं। चौथी मेरिट के आधार पर 2 से 12 अगस्त तक मर्सी चांस पर नए आवेदन करने वाले युवाओं को भी दाखिले का मौका मिलेगा।
आज जारी होने वाली मेरिट सूची के आधार पर बुधवार तक 70 फीसदी या इससे ऊपर अंक प्रतिशत वाले आवेदकों को मौका दिया जाएगा। 70 फीसदी या इससे कम अंक वाले आवेदकों को 16 से 21 अगस्त तक मौका दिया जाएगा। अब तक आईटीआई में दाखिले से वंचित युवाओं के लिए अच्छी बात है कि जिले की सात राजकीय आईटीआई में करीब 65 फीसदी सीटें खाली हैं। आईटीआई दाखिलों के नोडल अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि चौथे चरण की मेरिट सूची के आधार पर मंगलवार से दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे।