फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंकी पॉक्स को लेकर अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

Fri, 20 Sep 2024 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। मंकी पॉक्स बीमारी को लेकर उपमंडल स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने अन्य देशों से आने वाले नागरिकों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। बीमारी को देखते हुए विभाग ने उपमंडल नागरिक अस्पताल में अलग से दो कमरों का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के अनुसार संक्रमित केस आने पर जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाएगी।
दरअसल एम पॉक्स की बीमारी अफ्रीका के देशों में अधिक फैल रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। शहर के उपमंडल नागरिक अस्पताल में विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में अलग से स्टाफ की नियुक्ति भी की है। अस्पताल में बाल रोग, त्वचा रोग व सामान्य ओपीडी में मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए निगरानी भी शुरू कर दी है। ओपीडी के डाक्टरों को अलर्ट किया गया है। अगर बीमारी से संबंधित कोई लक्षण आते हैं तो उसकी जानकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते मरीज का सैंपल जांच के लिए बाहर की लैब में भेजा जा सके।
विज्ञापन

क्या है बीमारी होने के कारण

यह बीमारी ज्यादातर 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों में फैलती है। मंकी पॉक्स से पीड़ित किसी व्यक्ति के आमने-सामने होना, त्वचा से त्वचा संपर्क, समलैंगिकता। इसके लक्षण हैं, शरीर पर दाने होना, टांगों पर दाने होना, बुखार होना, मांसपेशियों में दर्द, एचआईवी पॉजिटिव को ज्यादा खतरा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी

मंकी पॉक्स बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग हो रही है। अगर वहां से किसी को बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो उसकी जानकारी विभाग के पास आ जाएगी। नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
- डॉ. संजीव कुमार तोमर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें