फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी के विवाद में घर में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव मेवला महाराजपुर में ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक प्रॉपर्टी को अपने नाम कराने के विवाद में मां-बेटे द्वारा घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर के दरवाजे पर ईंटें भी बरसाईं, जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट (एमएलआर) के आधार पर 15 मई को नामजद मां-बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव मेवला महाराजपुर निवासी पीड़ित नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 14 मई की रात को उनके ही गांव के रहने वाले हर्ष और उसकी मां कमलेश ने उनके घर के कमरे में प्रवेश किया। कमरे में घुसते ही दोनों आरोपियों ने नरेंद्र, उनकी पत्नी संतोष और बेटे दीपक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने जब शोर मचाया, तो दोनों आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि ओल्ड फरीदाबाद वाली प्रॉपर्टी हमारे नाम कर दो, वरना तुम दोनों बाप-बेटे को जान से मार देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें