फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नहर में उतरा रहे युवक के शव को बच्चों से निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बच्चों का आरोप, ट्रैफिक कर्मी को दी सूचना तो उन्होंने कहा खुद निकालो
विज्ञापन

पुलिस का कहना होमगार्ड ने पहले देखा शव, नहर से निकाला किसने पता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव चौक के पास से गुजर रही आगरा नहर में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसे चार बच्चों ने निकाला। इन बच्चों ने बताया कि शव उतराता देख तुरंत तिगांव चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सूचना दी। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कहा शव खुद ही निकालो। इसके बाद सौरव, भूरा और शिवा नाम के बच्चों ने बहादुरी दिखाते हुए शव को बाहर निकाल लिया। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शव को नहर से किसने निकाला, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सेक्टर-3 निवासी भूरा, सौरव, शिवा और उनका एक अन्य दोस्त सुबह के समय आगरा नहर के किनारे बनी सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में उतराते एक व्यक्ति के सिर पर पड़ी। पहले तो बच्चे घबरा गए लेकिन उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस कर्मी को दी। ट्रैफिक सिपाही के कहने पर तैरने में माहिर तीन बच्चों ने शव बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सबसे पहले एक होमगार्ड जवान ने नहर किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें