छांयसा। फरीदाबाद के वार्ड नंबर 44 के अंतर्गत आने वाले नवादा गांव और मिर्जापुर डेयरी क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पार्षद प्रदीप टोंगर का स्वागत किया और विकास कार्यों को लेकर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया, जबकि युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। पार्षद प्रदीप टोंगर ने बताया कि नवादा गांव में करीब 58 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं मिर्जापुर डेयरी क्षेत्र में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की सड़कों और गलियों की स्थिति बेहतर होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह क्षेत्र के बेहतर भविष्य और मजबूत आधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संवाद