फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वन स्कूल एप पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डाटा अपडेट नहीं हुआ तो छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं पात्र विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजीव गांधी स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्कूलों को पात्र विद्यार्थियों का पूरा डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 12 अक्तूबर तक का समय दिया है। डाटा अपडेट नहीं होने की स्थिति में पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों को पहले 28 सितंबर तक पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक बहुत कम डाटा अपलोड किया गया है। ऐसे में विभाग ने स्कूलों को अंतिम अवसर देते हुए निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रमुख को वन स्कूल एप पोर्टल पर लॉगिन कर एसओपी में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों का डाटा जांचने के बाद अपलोड करना होगा। विभाग का कहना है कि डाटा के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी पात्र विद्यार्थी का डाटा अपलोड नहीं किया गया और वह छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल मुखिया और कक्षा प्रभारी को जिम्मेदार माना जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भी सभी स्कूलों का डाटा अपडेट होने का प्रमाण पत्र निदेशालय को भेजना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें