फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दक्ष ने दिखाई दक्षता, संस्कृति ने बनाई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पांच दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-84 स्थित सालासर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पांच दिवसीय दूसरी वीरा स्पोर्ट्स शूटिंग का बुधवार को समापन हो गया। इसमें अलग-अलग राज्यों, जिलों, क्लबों और अकादमियों से आए निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के चैंपियन ऑफ चैंपियंस मुकाबले हुए।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ पिस्टल पुरुष वर्ग में दक्ष चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब जीता। अनमोल जैन दूसरे और सचिन भाटी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में संस्कृति बाना ने पहला स्थान हासिल किया। प्रियांशी दूसरे और लकी राठी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सब-यूथ, यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग के साथ अंडर-12, मास्टर और दिव्यांग वर्ग को भी शामिल किया गया। सभी मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक टारगेट पर कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडेशन की ओर से चार खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप दी गई। इसके तहत तीन महीने की रेंज और कोचिंग फीस का खर्च फाउंडेशन उठाएगा। वहीं नौ श्रेणियों में 27 नकद पुरस्कार दिए गए, जिनकी कुल राशि 1.40 लाख रुपये से अधिक रही। समापन समारोह में विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एसएस बांगा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष धर्म सिंह, रिंकू कौशिक, आयोजक विकास डागर और ऑपरेशनल डायरेक्टर विशाल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें