फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन पर चला जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के सामान की हुई गहन जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रेलवे पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय तथा यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। रेलवे पुलिस की टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की।

जांच अभियान में एएसआई अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सलामुद्दीन और स्वान दस्ता शेरा शामिल रहे। टीम ने स्टेशन परिसर में रखे डस्टबिन, बैग, सूटकेस और अन्य सामान की बारीकी से जांच की। इसके अलावा प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा मानकों के तहत निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई अजय कुमार ने बताया कि भीड़भाड़ के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। जांच के दौरान किसी प्रकार की विस्फोटक, ज्वलनशील या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें