फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास पर परिवार के साथ खड़ी थी बच्ची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी पाच साल की मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बुरी तरह जख्मी हो गई। वहां मौजूद लोग मासूम को निजी वाहन से बीके अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त आफरीन के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से एटा यूपी की रहने वाली आफरीन के पिता सलीम दिव्यांग हैं। वह भीख मांग कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। पहले वह बदरपुर बॉर्डर पर परिवार के साथ भीख मांगते थे। शनिवार को वह परिवार को लेकर फरीदाबाद के एनएचपीसी चौक पर सुबह छह बजे भीख मांग रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उनकी पांच साल की बेटी आफरीन को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद सलीम राहगीरों की मदद से बच्ची को उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सलीम ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। जिसमें आफरीन चौथे नंबर की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि वह उसका नंबर भी देख नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें