पानी के टैंकर से मिले शव का मामला, एक कैमरे में भागती हुई नजर आई छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसी नगर निवासी छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया है। जिसमें से एक फुटेज में छात्रा भागती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने एसी नगर, तिकोना पार्क समेत सेक्टर-12 के आसपास लगे कैमरे को खंगाला है। पुलिस छात्रा की भागने की लोकेशन को ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के जरिए कराया गया है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा कि छात्रा को कैसे मारा गया है। इसके अलावा छात्रा की हत्या करने से पहले मृतका के साथ कोई वारदात को तो अंजाम नहीं दिया गया इसके बारे में भी पता लग पाएगा। इस मामले को लेकर तीन टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। बृहस्पतिवार की सुबह सेक्टर-12 स्थित एक ट्यूबवेल पर पानी भरने गए नगर निगम के पानी के टैंकर से पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया था। किशोरी 12वीं की छात्रा थी और वह 30 अक्तूबर को देर रात से घर से लापता थी। परिवार का आरोप है कि हत्या कर शव को नगर निगम के पानी के टैंकर में फेंक दिया गया। जिसको लेकर पुलिस की ओर से एसी नगर, तिकोना पार्क समेत सेक्टर-12 के करीब 50 से अधिक कैमरों की जांच की गई जिसमें से एक कैमरे में छात्रा भागती हुई नजर आ रही है।
02जेएनडी25 : सुबह के समय आसमान में छाए स्मॉक के कारण फैली धुंध जैसी चादर। संवाद
02जेएनडी25 : सुबह के समय आसमान में छाए स्मॉक के कारण फैली धुंध जैसी चादर। संवाद
02जेएनडी25 : सुबह के समय आसमान में छाए स्मॉक के कारण फैली धुंध जैसी चादर। संवाद