फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कृषि ड्रोन को बढ़ावा देने की पहल, युवाओं को दी योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छांयसा। अरुआ गांव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और युवाओं को ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण देने की दिशा में पहल की गई। अरुआ यूथ क्लब के आग्रह पर कृषि विमान कंपनी के मालिक गोयनका अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को केंद्र सरकार की ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग और इससे किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया। गोयनका ने बताया कि योजना के तहत ड्रोन खरीदने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। इसके साथ ही गांव में युवाओं को मुफ्त ड्रोन प्रशिक्षण देकर ड्रोन बनाने और उसका संचालन करने की तकनीक सिखाई जाएगी। ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा और खाद का छिड़काव कम समय में किया जा सकता है, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें