फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने किया संबोधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एफआईए (फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन) सभागार में हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता विभाग द्वारा ईपीएफओ, श्रम विभाग, उद्योग विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव राजीव रंजन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियों का सृजन करना है, जिसके लिए सरकार ने 99,446 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। यह योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक प्रभावी रहेगी। योजना को दो प्रमुख भागों में बांटा गया है। इसमें भाग-ए के तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना में ईपीएफओ में पंजीकृत नए कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की एक महीने का ईपीएफ वेतन दो किस्तों में दिया जायेगा। पहली किश्त 6 माह की सेवा के बाद और दूसरी किश्त 12 माह की सेवा तथा वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद दी जाएगी। यह लाभ उन युवाओं को मिलेगा जिनकी मासिक आय 1 लाख रुपये तक है और इसका फायदा लगभग 1.92 करोड़ नए कर्मचारियों को मिलेगा।


ईपीएफओ रीजनल कमिश्नर-2 कृष्ण कुमार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों को भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा, जबकि नियोक्ताओं को भुगतान उनके पैन-लिंक्ड बैंक खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार, फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रधान राज भाटिया, फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन चेयरमैन एचएल भूटानी, आईएमटी प्रधान वीर भान शर्मा, एवं सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें