अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय सेना में भर्ती को लेकर युवाओं को जागरूक करने और उन्हें कॅरिअर के अवसरों से अवगत कराने के लिए जिले में विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत बल्लभगढ़ और तिगांव क्षेत्र में 9 से 11 मार्च तक कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें युवाओं को सेना में भर्ती की प्रक्रिया, योग्यता और अवसरों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रणजीत सिंह छाबड़ी ने बताया कि इंडिपेंडेंट रिक्रूटिंग ऑफिस (आईआरओ) दिल्ली की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली के 11 जिलों और हरियाणा के चार जिलों फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और मेवात के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।