फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के मामले अब 80 दिन में दोगुने

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना फिर बेकाबू हो रहा है। मरीज दोगुने होने की दर बीते 14 दिन पहले यानी 31 अगस्त तक 92 दिन थी, जो अब 80.5 पर जा पहुंची है। 15 दिन पहले तक जांच कराने वाले प्रत्येक सौ में से 6 लोग संक्रमित मिल रहे थे, यह दर अब 11 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में सैंपलिंग में इजाफा हुआ है। बीते 21 अगस्त तक जिले में 1,10,695 लोगों की जांच हुई थी, जिनमें इनमें से 11,528 संक्रमित मिले। इस दौरान प्रति एक लाख लोगों पर जांच दर केवल 6149 थी। इनमें सकारात्मकता दर 10.4 प्रतिशत और एक्टिव केस दर 6.1 प्रतिशत थी। इस दौरान मामले दोगुने होने की दर 86.2 दिन थी। अगस्त के आखिरी 10 दिन में सैंपलिंग दर बढ़ी। जिले में 31 अगस्त तक कुल 1,34,075 सैंपल लिए गए। इस दौरान कुल संक्रमितों की संख्या 12,579 हो गई। अगस्त के आखिरी दस दिन में यानी 21 से 31 अगस्त के बीच जिले में 23,380 नए सैंपल लिए गए। जिले में कोरोना की दर 9.3 फीसदी से करीब 4 प्रतिशत नीचे आई।
अगस्त माह के अंतिम दिन तक जिले में कोरोना के केवल 740 सक्रिय केस रहे। उस दौरान मामलों के दोगुने होने की दर 92.2 दिन जा पहुंची थी। वर्तमान हालात में संक्रमण की दर बढ़ गई है। अब मामले दोगुने होने की दर 80.5 दिन पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक प्रति एक लाख की आबादी में केवल 9303 लोगों की जांच कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें