फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते मैन बाजार की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों के खड़े रहने से यातायात होता है प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के चलते गुप्ता होटल चौक से बल्लभगढ़ मैन बाजार की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता बंद होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। इस मार्ग पर सीमेंटेड सड़क काटकर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को ऊंचागांव के रास्ते या गुप्ता होटल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से सब्जी मंडी कट होकर बल्लभगढ़ बाजार की ओर जाना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग पर भी रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। लोगों ने सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग बना रखी है, जिससे मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग के लिए सड़क का इस्तेमाल होने से समस्या और बढ़ रही है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 225 करोड़ रुपये की लागत से मोहना रोड को एलिवेटेड मार्ग में तब्दील किया जा रहा है। परियोजना में करीब 90 पिलर बनाए जाने हैं। इसका उद्देश्य दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच सीधी और सुगम कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। एलिवेटेड मार्ग के साथ मोहना रोड पर बड़ी सीवर लाइन और नई पेयजल पाइपलाइन भी डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय में काम पूरा करने पर जोर
परियोजना को लेकर शनिवार को बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदार के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और समय सीमा पर चर्चा हुई। विधायक ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार एलिवेटेड पुल को मार्च 2027 से पहले लोगों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल के अनुसार पाइपलाइन बदलने का काम एक सप्ताह में पूरा करने का प्रयास है। इसके बाद पिलर निर्माण शुरू किया जाएगा, ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके।

क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें